मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 42 IAS का तबादला, 26 जिलों के बदले कलेक्टर

42 IAS officers transferred including collector of 26 districts
मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 42 IAS का तबादला, 26 जिलों के बदले कलेक्टर
मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 42 IAS का तबादला, 26 जिलों के बदले कलेक्टर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल जारी है। गुरुवार को 42 IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें 26 जिलों के कलेक्टर शामिल है। बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सागर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा था कि, "जो भी सरकारी कर्मचारी सही काम नहीं करता और बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर घूमता है। 11 दिसंबर के बाद उन सबकी गिनती की जाएगी, इसलिए याद रखें कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है।" शपथ ग्रहण करने के बाद भी कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अफसरों को चेताया था। कमलनाथ को यह तमाम फैसले 29 दिसंबर तक ही लेने होंगे। क्योंकि इसके तुरंत बाद मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो रहा है और उसके बाद आला अफसरों को चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना नहीं हटाया जा सकेगा। 

किन-किन अफसरों का हुआ तबादला?

  • अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय पदस्थ
  • वेदप्रकाश छिंदवाड़ा कलेक्टर से मंत्रालय पदस्थ
  • श्रीनिवास शर्मा छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाए गए
  • दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर 
  • आशीष सक्सेना होशंगाबाद कलेक्टर
  • प्रियंका दास, कलेक्टर मुरैना
  • बसंत कुर्रे, श्योपुर कलेक्टर
  • RPS जादोन दतिया कलेक्टर
  • छोटे सिंह भिंड कलेक्टर बनाए गए
  • गणेश शंकर, कलेक्टर सीहोर
  • भास्कर लक्षकार, कलेक्टर गुना
  • दीपक कुमार सक्सेना, कलेक्टर नरसिंहपुर
  • सौरभ कुमार सुमन, उप सचिव मंत्रालय
  • विजय कुमार, उप सचिव मंत्रालय
  • अनुग्रह पी, कलेक्टर शिवपुरी
  • विजय दत्ता, उप सचिव मंत्रालय
  • मोहित बुंदस, अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
  • नीरज किमार सिंह कलेक्टर दमोह
  • चंद्रमोहन ठाकुर, कलेक्टर अनूपपुर
  • रोहित सिंह, उप सचिव बालाघाट
  • दीपक आर्य, कलेक्टर बालाघाट
  • हर्षिका सिंह, उप सचिव मंत्रालय
  • रजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत जबलपुर
  • शीतला पटले, अपर कलेक्टर बैतूल
  • शील्पा गुप्ता, उप सचिव मंत्रालय
  • गोपाल चंद्र डाड, कलेक्टर खरगौन
  • दिलीप कुमार, उप सचिव मंत्रालय
  • वीरेन्द्र सिंह रावत, उप सचिव मंत्रालय
  • आलोक कुमार सिंह, उप सचिव मंत्रालय
  • शमीम उद्दीन, कलेक्टर अलीराजपुर
  • तरुण कुमार पिथोड़े, कलेक्टर बैतूल
  • अभिषेक सिंह, कलेक्टर सीधी
  • धनराजू एस, कलेक्टर मंदसौर
  • प्रीति मैथिल, कलेक्टर सागर
  • वेदप्रकाश, उप सचिव, मंत्रालय
  • शशिभूषण सिंह, उप सचिव मंत्रालय
  • सत्येन्द्र सिंह कल्कटर सतना
  • अभिषेक सिंह सीधी कलेक्टर
  • तरुण पिथोड़े बेतूल कलेक्टर
  • भरत यादव ग्वालियर
  • ओपी श्रीवास्तव को रीवा में भेजा गया है

बुधवार को भी कमलनाथ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये थे। इस फेरबदल में अशोक वर्णवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वर्णवाल लोक सेवा प्रबंधन के प्रमुख सचिव भी होंगे। उनके अलावा प्रमोद अग्रवाल को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रमुख सचिव, विवेक अग्रवाल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव, हरिरंजन राव को पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव, रेनू तिवारी को संस्कृति विभाग का सचिव और पी नरहरि को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।

इससे पहले, राज्य सरकार ने छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह को हटाकर मनोज राय को छिंदवाड़ा एसपी बनाए जाने का आदेश जारी किया था। रीवा कमिश्नर महेश चौधरी को भी हटाया गया था। उन्हें मंत्रालय में ओएसडी का प्रभार दिया गया है। वहीं शहडोल कमिश्नर जेके जैन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। कमलनाथ ने सीएम बनने के बाद तीन बड़े पदों पर नई नियुक्ति भी की थी। उन्‍होंने राजेन्द्र तिवारी को एमपी का महाधिवक्ता और अजय गुप्ता को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया था। इसके अलावा शशांक शेखर भी अतिरक्त महाधिवक्ता बनाए गए हैं। 

Created On :   20 Dec 2018 7:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story