- Home
- /
- महाराष्ट्र में 422 पुलिस कर्मी...
महाराष्ट्र में 422 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित

By - Bhaskar Hindi |5 May 2020 4:34 AM IST
महाराष्ट्र में 422 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात 12 पुलिस वालों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 6 अधिकारी व 6 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस स्टेशन में तैनात 6 पुलिस अधिकारियों और 48 पुलिसकर्मियों को क्वांरटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा मध्य मुंबई के एक पुलिस उपायुक्त को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पुलिस उपायुक्त संग्रामसिंह निशानदार ने जेजे पुलिस स्टेशन में तैनात 12 पुलिसवालों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। मुंबई में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 200 पार कर चुकी है। महानगर में 211 पुलिसवालों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। जबकि सोमवार शाम तक राज्यभर में 422 पुलिस वाले कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Created On :   5 May 2020 10:01 AM IST
Next Story