- Home
- /
- नागपुर में 4490 नमूनों की जांच ,...
नागपुर में 4490 नमूनों की जांच , 323 संक्रमित, 8 की मौत

डिजिटलल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को 4490 नमूनों की जांच में 323 नए पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4490 हो गई है। 323 राेगी डिस्चार्ज किए गए।
शहर में 267 पॉजिटिव मिले
पिछले 24 घंटे में 4490 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 53 ग्रामीण, 267 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। जांच में 35 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 61, मेयो में 35, नीरी में 21, नागपुर यूनिवर्सिटी में 23, निजी लैब में 114 और 34 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,548 हो चुकी है। साथ ही 8 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 2 ग्रामीण, 3 शहर और 3 बाहर के हैं। कुल मृतक 4050 हो गए हैं।
355 डिस्चार्ज
गुरुवार को 355 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 120903 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.30% है।
4595 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 4595 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1051 ग्रामीण 3544 शहर के हैं। इनमें से 3371 होम आइसोलेट हैं। 1224 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
Created On :   15 Jan 2021 10:50 AM IST