महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 45 मरीज 

45 patients of Delta Plus variant found in Maharashtra
महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 45 मरीज 
सबसे अधिक मरीज जलगांव के महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 45 मरीज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 45 मरीज पाए गए हैं। जिसमें से 27 पुरुष मरीज हैं जबकि 18 मरीज महिलाएं हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग की कुल जांच में 80 प्रतिशत नमूने डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले हैं। राज्य में अभी तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 45 मरीज पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक जलगांव में 13, रत्नागिरी में 11, मुंबई में 6, ठाणे में 5, पुणे में 3, औरंगाबाद में 1, नंदूरबार में 1, बीड़ में 1, कोल्हापुर में 1, पालघर में 1, सांगली में 1 और सिंधुदुर्ग में 1 मरीज का समावेश है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के 20 मरीज 19 से 45 आयु वर्ग के हैं। 14 मरीज 46 से 60 साल के आयु वर्ग के बीच वाले हैं। 5 मरीज 60 साल से अधिक आयु वर्ग के हैं। जबकि 18 साल से कम आयु के 6 बच्चे भी कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 45 में से 34 मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त हुई है। रत्नागिरी में 1 मरीज की मौत हुई है। जबकि बाकी डेल्टा प्लस के मरीजों में बीमारी का लक्षण सौम्य से मध्यम स्वरूप का है। स्वास्थ्य विभाग बताया कि राज्य के जिन जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज नहीं मिले हैं ऐसे जिलों में कोरोना के मरीजों की बीमारी के यात्रा का इतिहास, बीमारी के स्वरूप, टीककरण के बाद भी संक्रमित पाए जाने पर मरीजों के प्रयोगशाला में जांच के लिए नूमने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना के नियमों का पालना करने की आवश्यकता है। 

Created On :   9 Aug 2021 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story