नाकाबंदी में फिर मिले संक्रमित, 45 लोग मिल चुके हैं पाजिटिव

45 people found positive in blockade
नाकाबंदी में फिर मिले संक्रमित, 45 लोग मिल चुके हैं पाजिटिव
नाकाबंदी में फिर मिले संक्रमित, 45 लोग मिल चुके हैं पाजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर पुलिस परिमंडल के पांच नाकाबंदी केंद्रों पर सोमवार को 207 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने वाले 606 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना मास्क घूमने वाले 158 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 628  लोगों पर कार्रवाई कर उनके वाहनों को जब्त किया गया। शहर पुलिस अब तक करीब 1200 नागरिकों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया है।  अब तक मिले 45 पॉजिटिव : करीब 45 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन लोगों को नहीं मालूम था कि, वे पॉजिटिव हैं और बेखौफ शहर भर में घूम रहे थे।
 

Created On :   20 April 2021 2:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story