सुबह करो आवेदन- शाम तक हो जाएगा निराकरण, लोकसेवा केंद्र से जुड़ेगी 45 सेवाएं

45 services linked to the public service center in chhindwara MP
सुबह करो आवेदन- शाम तक हो जाएगा निराकरण, लोकसेवा केंद्र से जुड़ेगी 45 सेवाएं
सुबह करो आवेदन- शाम तक हो जाएगा निराकरण, लोकसेवा केंद्र से जुड़ेगी 45 सेवाएं

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। लोक सेवा केंद्रों के दायरे में शासन ने सरकारी विभागों की 45 और सेवाओं को जोड़ दिया है। सबसे बड़ी बात ये हैं कि इन सेवाओं के लिए महज एक दिन का समय तय किया गया है। इसका मतलब साफ है कि सुबह लोक सेवा केंद्रों में आवेदन करने पर शाम तक सारी जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी। प्रशासन के 14 विभागों को तत्काल सेवा के दायरे में लाया गया है।
    सोमवार 5 फरवरी से शुरु हो रही इन सेवाओं में एक दिन के अंदर मूल निवासी प्रमाणपत्र से लेकर आवेदक को खसरा, खतौनी, नि:शक्त विद्यार्थियों की छात्र गृह योजना का लाभ मिल सकेगा। अब इन सेवाओं के लिए आवेदकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। सबसे बड़ी राहत राजस्व के जुड़े प्रकरणों में की गई। खसरा से लेकर अन्य दस्तावेजों को एक दिन के दायरे में रखा गया है। इससे तहसीलों और पटवारियों को समय सीमा के भीतर जानकारी उपलबध करवानी पड़ेगी।
20 दिन लेट शुरु हो रही सेवा
शासन के निर्देशों के तहत पहले ये सेवाएं 14 जनवरी से प्रदेश स्तर पर लागू की जानी थी, लेकिन टेक्निकल खामियों के चलते फिर तारीख बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी काम शुरु नहीं हो पाया। अब आए आदेशों के तहत 5 फरवरी से इसे लागू किया जा रहा है।
थोड़ी दिक्कत...जिला मुख्यालय में मिलेगा लाभ
जिले के सभी लोक सेवा केंद्रों में ये व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। टेक्निकल गड़बडिय़ों के चलते सिर्फ छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय के लोक सेवा केंद्र में इन सेवाओं को लिया जा सकेगा। बाकि लोक सेवा केंद्रों में बाद में ये सेवाए शुुरु होगी।
ये है मुख्य सेवाएं
शासन द्वारा जो 45 सेवाएं प्रदान की जा रही है। उनमें मुख्य सेवाएं मूल निवासी प्रमाण, प्रसूति सहायता योजना, चालू खसरा, खतौनी, नक्शा, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, निर्वाह भत्ता, निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना को इसमें शामिल किया गया है।
इनका कहना है....
- 5 फरवरी से 14 विभागों की 45 सेवाओं को लोक सेवा केंद्र के दायरे में लिया जा रहा है। एक दिन में ये सेवाएं आम जनों को मिलेगी।
मोहन प्रजापति
प्रबंधक, लोक सेवा केंद्र

 

Created On :   5 Feb 2018 1:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story