नागपुर के 48 हवलदार बने पुलिस उप निरीक्षक

48 constables of Nagpur became sub-inspectors of police
नागपुर के 48 हवलदार बने पुलिस उप निरीक्षक
नागपुर के 48 हवलदार बने पुलिस उप निरीक्षक

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। दिवाली के पहले नागपुर जिले के 48 हवलदारों को पदोन्नति देकर पुलिस अधिकारी (पुलिस उपनिरीक्षक) बनाया गया है। यह सभी करीब 7 साल से पदोन्नति की राह देख रहे थे। इनकी वर्ष 2013 में पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए परीक्षा ली गई थी। इस दौरान राज्य भर में करीब 18 हजार पुलिस जवानों ने इस परीक्षा को पास किया था। इससे पुलिस परिवार में खुशी का वातावरण है। 

कुछ को मिली थी पदोन्नति
करीब 7 साल पहले परीक्षा पास करनेवालों में  कुछ को ही पदोन्नति मिली थी। कुछ को चिंता सताने लगी थी कि कहीं दूसरे हवलदारों की तरह वह भी सेवानिवृत्त न हो जाएं। राष्ट्र निर्माण संगठन के निलेश नागोलकर ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महासंचालक तक कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति को लेकर उनके बीच पनप रहे असंतोष की बात पहुंचाई। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस  महासंचालक कार्यालय से राज्य के 1061 पुलिस  हवलदारांे को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की गई। सूची में नागपुर शहर के 40 और ग्रामीण के 8 पुलिस हवलदार शामिल हैं। 

Created On :   22 Oct 2020 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story