49 दिन बाद कोरोना से एक मौत, मृतक चंद्रपुर का, नागपुर में चल रहा था उपचार

49 days later one death due to corona, treatment of deceased Chandrapur was going on in Nagpur
49 दिन बाद कोरोना से एक मौत, मृतक चंद्रपुर का, नागपुर में चल रहा था उपचार
कोरोना 49 दिन बाद कोरोना से एक मौत, मृतक चंद्रपुर का, नागपुर में चल रहा था उपचार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में उपचार ले रहे चंद्रपुर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 49 दिनों बाद जिले में कोरोना से मौत दर्ज हुई है। इसके पहले 12 नवंबर को एक मौत हुई थी। यह व्यक्ति भी जिले के बाहर का था। पहले कोरोना से मृतक संख्या 10122 थी, जो अब बढ़कर 10123 हो चुकी है।

कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद पिछले दस दिनों से अचानक मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। नये पॉजिटिव मरीजों के अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को एक कोरोना बाधित की मौत हुई है। मृतक चंद्रपुर जिले का निवासी था। 54 साल का यह व्यक्ति कुछ दिन पहले मुंबई से विमान से नागपुर आया था। इसके बाद वह चंद्रपुर गया। चंद्रपुर में उसकी तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ने पर उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि यह व्यक्ति पहले से विविध बीमारियों से ग्रस्त था। 30 दिसंबर को देर रात उसकी मौत हुई। मनपा प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। 


 

Created On :   1 Jan 2022 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story