चार साल में हाईवे पर सड़क हादसे में 4984 की मौत

4984 killed in road accident on highway in four years
चार साल में हाईवे पर सड़क हादसे में 4984 की मौत
चार साल में हाईवे पर सड़क हादसे में 4984 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  महामार्ग पुलिस नागपुर प्रादेशिक विभाग के कार्यक्षेत्र में पिछले चार साल में हुई 6036 सड़क दुर्घटनाआें में 4984 लोगों की मौत हुई है। इसमें 10 पुलिस कर्मचारी भी दुर्घटना का  शिकार होने की जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) में सामने आई है। 

वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा हादसे, 2020 में ज्यादा मौत
आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 से 2020 (चार साल) तक कुल 6036 सड़क दुर्घनाएं हुईं। वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा 1910 सड़क हादसे हुए, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की जान वर्ष 2020 में गई। वर्ष 2020 में 1290 दुर्घटनाएं हुईं आैर 1654 लोगों की मौत हुई। महामार्ग पुलिस का कार्यक्षेत्र नागपुर जिले के अलावा नांदेड, बुलढाना, गोंिदया, लातुर जिले तक फैला है। महामार्ग पुलिस के जवान राज्य व राष्ट्रीय महामार्ग पर तैनात रहते हैं। महामार्ग पर ट्रैफिक कंट्रोल करना व वाहनों की गति पर ध्यान देना इनका काम होता है। महामार्ग पुलिस में एक अधीक्षक, एक उपअधीक्षक, दो निरीक्षक, 31 पुलिस उपनिरीक्षक, 23 सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, 86 हवलदार व 290 सिपाही हैं। वाहनों की बात करे तो 23 दुपहिया, 37 चार पहिया व एक एंबुलेंस है। 


 

Created On :   31 March 2021 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story