नागपुर, औरंगाबाद और पुणे लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 5-5 करोड़

नागपुर, औरंगाबाद और पुणे लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 5-5 करोड़
नागपुर, औरंगाबाद और पुणे लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 5-5 करोड़
नागपुर, औरंगाबाद और पुणे लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 5-5 करोड़
हाईलाइट
  • इसके अनुसार आर्थिक वर्ष 2018-19 से लगातार पांच सालों तक यह निधि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • नागपुर
  • औरंगाबाद और पुणे के महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को दैनिक प्रशासकीय और शैक्षणिक खर्च के लिए पांच वर्षों के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  • मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर, औरंगाबाद और पुणे के महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को दैनिक प्रशासकीय और शैक्षणिक खर्च के लिए पांच वर्षों के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी दी। इसके अनुसार आर्थिक वर्ष 2018-19 से लगातार पांच सालों तक यह निधि उपलब्ध कराई जाएगी। महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम -2014 के प्रावधानों के अनुसार नागपुर में साल 2016-17, औरंगाबाद में साल 2017-18 और मुंबई में साल 2015-16 शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय शुरू हुआ है। सरकार की तरफ से दी जाने वाली निधि का उपयोग विधि विश्वविद्यालय में मंजूर पदों का वेतन, ठेके के कर्मचारियों का मानधन और रोजाना के प्रशासकीय और शैक्षणिक खर्च के लिए किया जाएगा।

Created On :   5 Jun 2018 8:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story