5 जिलों में एक कंपनी के साथ मिलकर लगाए जाएंगे 5 करोड़ पौधे

5 crore saplings will be planted in 5 districts with a company
5 जिलों में एक कंपनी के साथ मिलकर लगाए जाएंगे 5 करोड़ पौधे
मध्य प्रदेश 5 जिलों में एक कंपनी के साथ मिलकर लगाए जाएंगे 5 करोड़ पौधे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पांच जिलों में आगामी समय में मुंबई की एक कंपनी के साथ मिलकर पांच करोड़ पौधों का रोपण किया जाने वाला है। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सामने आई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले में सुभाष मंच द्वारा आत्मनिर्भर कृषक - आत्मनिर्भर कृषि में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, हमें आने वाली पीढ़ी के लिए धरती बचाना है। धरती को बचाने में प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाकर सहयोग दे सकता है।

हमें वृक्षमित्र और पर्यावरण मित्र बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण-संरक्षण के अपने दायित्व का निर्वहन करना ही होगा। हरदा में सुभाष मंच द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों से मैं अभिभूत हूं। हरदा के पौधरोपण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं का भोपाल में सम्मान किया जाएगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि सुभाष क्लब द्वारा हरदा सहित बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा और सीहोर में पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए मुंबई की ग्रो ट्रीज कंपनी के साथ एग्रीमेंट भी हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष मंच के 400 सहयोगी और डेढ़ लाख किसान अपनी निजी भूमि में मेड़ों पर पौधे लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, आत्मनिर्भर कृषक-आत्मनिर्भर कृषि, संसाधनों के कुशल और वैज्ञानिक प्रबंधन की अवधारणा है। इसके अंतर्गत मेढ़ों और अनुपयोगी भूमि पर सागौन और फलदार वृक्षों का रोपण करके किसानों के लिए भविष्य- निधि निर्माण की परिकल्पना है। नदियों के तटों को भूमि-कटाव से बचाने और बाढ़ नियंत्रण के लिए भी पौधरोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे खेतों में प्रयोग किए गए कीटनाशकों को सीधे नदियों में जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी।

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   5 Jun 2022 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story