नागपुर आने वाली गो-एयर की 5 उड़ानें रद्द, 1 विलंब से पहुंची

5 flights of Go-Air to Nagpur canceled, 1 arrived late
नागपुर आने वाली गो-एयर की 5 उड़ानें रद्द, 1 विलंब से पहुंची
नागपुर आने वाली गो-एयर की 5 उड़ानें रद्द, 1 विलंब से पहुंची

डिजिटल डेस्क,नागपुर। बुधवार को भी गो-एयर की 5 उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि नागपुर से पुणे के लिए गो-एयर के विमान ने 2 घंटा 20 मिनट के विलंब से उड़ान भरी। बुधवार 7 जुलाई को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आनेवाली गो-एयर की 3 उड़ानें व यहां से जाने वाली 2 उड़ानें रद्द हो गईं।

मुंबई से सुबह 7.25 बजे आने वाली उड़ान संख्या जी-8 2601, पुणे से सुबह 11.05 बजे आने वाली उड़ान संख्या जी-8 283, शाम 7.55 बजे मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 344, सुबह 6.30 बजे नागपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 2600, दोपहर 1.10 बजे नागपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 141 रद्द हाे गई, जबकि सुबह 8.10 बजे नागपुर से पुणे जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 881 ने 2 घंटा 20 मिनट विलंब से सुबह 10.30 बजे नागपुर विमानतल से उड़ान भरी। यह विमान सुबह 11.42 बजे पुणे पहुंचा।

Created On :   8 July 2021 10:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story