कहर बरपा रहे 5 नए वैरिएंट, डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के कारण हालात बिगड़ रहे

5 new variants wreaking havoc, double mutant strain, making things worse
कहर बरपा रहे 5 नए वैरिएंट, डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के कारण हालात बिगड़ रहे
कहर बरपा रहे 5 नए वैरिएंट, डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के कारण हालात बिगड़ रहे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कुछ स्थिरता आई है। पिछले कुछ दिनों से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही थी।  इसके पीछे कोरोना के नए स्ट्रेन को कारण माना जा रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट में 5 तरह के नए स्ट्रेन मिले हैं। इसमें से एक भी स्ट्रेन यूके का नहीं है, मगर पांच में से एक स्ट्रेन ई 484क्यू: एल452आर तेजी से संक्रमित करने वाला डबल म्यूटेंट स्ट्रेन है। इसके कारण लक्षण में भी बदलाव हुए हैं। आंख और सिर दर्द के नए लक्षण सामने आ रहे हैं।

यह हैं पांच वैरिएंट
नागपुर के इंदिरागांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने फरवरी माह में स्ट्रेन की जांच के लिए 74 नमूने आईसीएमआर दिल्ली भेजे थे। एक में ई484के नामक स्ट्रेन मिला, 3 में ई484क्यू, 2 में एन 440के, 26 में ई484 क्यू: एल 452 आर और 7 नमूनों में एल452आर के रिपोर्ट मिले हैं। शेष 35 सैंपल में कुछ नहीं मिला।

जानें...यह है डबल म्यूटेंट वैरिएंट
 रिपोर्ट में सबसे अधिक 26 सैंपल एल452आर : ई484क्यू के हैं। यह दोनों वैरिएंट एक हुए हैं, इसलिए इसे डबल म्यूटेंट कहते हैं। इसमें एल452आर वैरिएंट के कारण ही संक्रमण तेजी से बढ़ने की आशंकाएं व्यक्त की गई है। यह वैरिएंट रोग प्रतिकारक क्षमता को भी कमजोर करता है। इन सैंपल की रिपोर्ट अप्रैल माह में मिली। जानकारों का कहना है कि यदि यह रिपोर्ट पहले मिल जाती तो संक्रमण को रोकने में काफी हद तक मदद मिलती।

सिर और आंखों में दर्द भी लक्षण
नए स्ट्रेन में कई तरह के लक्षण सामने आए हैं। जिसमें दस्त, बदन दर्द, 8 से 12 दिन तक रहने वाला बुखार भी शामिल है। अब सिर दर्द और आंखों में दर्द भी नए लक्षणों में शामिल हो गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि कई मरीजों में कोरोना के दूसरे लक्षणों के साथ आंख में दर्द और सिर दर्द भी देखने को मिल रहे हैं। 

सबसे अधिक सैंपल डबल म्यूटेंट वायरस के
हमने फरवरी माह में जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट आने में बहुत देरी हो रही थी। इसके बाद पालकमंत्री से हमने कहा, जिसके बाद 7 अप्रैल को रिपोर्ट आई। इसमें पांच नए वैरिएंट मिले थे। एक वैरिएंट डबल म्यूटेंट था, जिसके सबसे ज्यादा 26 सैंपल मिले थे। उसी के कारण जिले में संक्रमण इतनी तेजी से फैला है। -डॉ. रवींद्र खडसे, माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग

Created On :   3 May 2021 10:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story