महिला सहित 5 लोगों ने की खुदकुशी,पुलिस तफ्तीश में जुटी

5 people including woman committed suicide, police engaged in investigation
महिला सहित 5 लोगों ने की खुदकुशी,पुलिस तफ्तीश में जुटी
महिला सहित 5 लोगों ने की खुदकुशी,पुलिस तफ्तीश में जुटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  चौबीस घंटे के भीतर शहर में विविध स्थानों पर महिला सहित पंाच लोगों की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। बेलतरोड़ी, अंबाझरी, गिट्टीखदान और कोराड़ी थाने में रविवार को आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए। 

सीढ़ी के एंगल से फंदा बांधकर झूला
श्याम नगर निवासी आशा मनोहर मानमोड़े (50) बीमार थी। परेशान होकर उसने शनिवार-रविवार दरमियानी रात सीढ़ियों में लगे ऐंगल को धोती बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिवार के लोग उठे, तब घटना का खुलासा हुआ।

सीलिंग फैन में चुन्नी से लगाई  फांसी
प्रत्युष निरंजन खंडाले (18) किसी बिल्डर के दफ्तर में आफिस बॉय था। उसके पिता सुरक्षा रक्षक हैं। मां गृहिणी है। उसे एक बहन और भाई है। शनिवार को प्रत्युष ने भी किसी कारण के चलते सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई।

फंदा कसकर दी जान 
गवलीपुरा निवासी अमित सुखदेव गोंडाने (35) ने की भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फुटाला निवासी कैलास हरिभाऊ आत्राम (52) डेकोरेशन और इलेक्ट्रिशन का काम करता था। वह पत्नी और बच्चों से घर के पास में ही अलग रहता था। उसने किसी कारण के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

सभी मामलाें में आत्महत्या का कारण अज्ञात
सुनील तिग्गा (25) ने भी अज्ञात कारणों के चलते चलते फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों को दर्ज किया गया है। जांच जारी है।  
 

Created On :   14 Jun 2021 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story