- Home
- /
- विधायक बच्चू कडू पर 5 हजार रुपए का...
विधायक बच्चू कडू पर 5 हजार रुपए का जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2022 12:26 PM IST
अमरावती विधायक बच्चू कडू पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले की अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बच्चू कडू पर उस्मानाबाद के न्यायालय ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के एक मामले में 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले में कडू सहित 3 आराेपियों पर जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार 2018 में उस्मानाबाद जिप में आंदोलन के दौरान विवाद हुआ था। इस पर बच्चू कडू सहित अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 14 जनवरी 2019 से लंबित है। सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर होने पर जिला न्यायाधीश राजेश गुप्ता ने अगली सुनवाई में उपस्थित न होने पर जमानत रद्द करने का आदेश दिया।
Created On :   22 Oct 2022 5:56 PM IST
Next Story