पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित होगी 50 सीटें 

50 seats will be reserved for women for the first time
पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित होगी 50 सीटें 
अमरावती मनपा पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित होगी 50 सीटें 

डिजिटल डेस्क,अमरावती। अमरावती महानगरपालिका में सरकार के नए निर्णय के अनुसार अब 87 की जगह 98 सदस्यों का चयन होना है। जिसके चलते इस बार पहली बार मनपा सदन में 50 महिला सदस्यों की उपस्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा सर्व सामान्य वर्ग से कुछ महिला सदस्यों के चुनकर आने की संभावना से इस बार मनपा में महिला शक्ति का वर्चस्व दिखाई दे सकता है। 30 नवंबर से पहले ही मनपा की प्रभाग रचना का काम पूरा कर इसे राज्य चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा। फिलहाल मनपा से मिली जानकारी के अनुसार प्रभाग रचना का काम लगभग पूरा हो चुका है।

जल्द ही आयोग के अादेश पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शासन के दिशानिर्देशानुसार स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं ने कुल संख्या का 50 प्रतिशत जमा एक महिलाओं का आरक्षण होना चाहिए। जिसके तहत अमरावती मनपा में 98 सीटे होने के कारण इस बार निश्चित ही महिला सदस्यों की संख्या 50 रहनेवाली है।  इस बार प्रभाग के आरक्षणों के साथ ही महापौर पद के आरक्षण पर भी सभी की नजरे रहनेवाली है। प्रभाग रचना की प्रक्रिया संपूर्ण रूप से गोपनीय रहती है। इसके लिए 8 सदस्यीय समिति को नियुक्त किया गया है। शहर की मौजूदा जनसंख्या के अनुसार एक प्रभाग में 17 हजार मतदाता रहनेवाले है। किंतु अब तक किन प्रभागों के हिस्सों में कटौती की गई है। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार स्थिति को जानने में दिलचस्पी रखे हुए है। 

ऐसी है मौजूदा स्थिति 
फिलहाल मनपा सभागृह में 87 सदस्य माैजूद है। इनमें से 44 सदस्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल अनुसूचित जमाति के लिए 2, सर्व साधारण महिला वर्ग के लिए 23, सर्व सामान्य के लिए 47 सीटे आरक्षित है। जबकि नई स्थिति के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 17, अनुसूचित जमाति के लिए 2, महिला आरक्षित वर्ग के लिए 26, सर्व सामान्य के लिए 53 सीटे आरक्षित रहेगी। इस तरह इन आरक्षित सीटों में से 50 सीटे महिलाओं के लिए रहनेवाली है। 

Created On :   25 Nov 2021 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story