गड़चिरोली के 12 हजार 240 किसानों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि 

50 thousand incentive amount to 12 thousand 240 farmers of Gadchiroli
गड़चिरोली के 12 हजार 240 किसानों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि 
सौगात गड़चिरोली के 12 हजार 240 किसानों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  नियमित रूप से फसल कर्ज अदा करने वाले किसानों को 50 हजार रुपए अथवा 2019-20 में फसल कर्ज की पूरी रकम प्रोत्साहन निधि के रूप में वितरित करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। इस निर्णय के तहत आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के पात्र किसानों की पहली सूची घोषित की गयी है। इस सूची के अनुसार जिले के 12 हजार 240 अन्नदाताओं को प्रोत्साहन िनधि का लाभ मिलेगा। यह निधि पाने के लिए अब किसान अपना आधार प्रमाणिकरण करने के लिए सेतु केंद्र में पहुंचने लगे हंै। आधार प्रमाणिकरण करने वाले कुछ किसानों के बैंक खाते में यह प्राेत्साहन निधि भी जमा होने की जानकारी है।  बता दें कि, वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के आर्थिक वर्ष में लिये गये कर्ज से दो वर्ष का कर्ज नियमित रूप से अदा करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में किसानों को अधिकाधिक 50 हजार रूपयों तक की प्रोत्साहन निधि प्राप्त होगी। पात्र किसानों की प्रोत्साहन निधि उनके बैंक खाते में जमा करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए आधार प्रमाणिकरण करना आवश्यक है। सेतु केंद्र में भी किसानों को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पहली सूची घोषित की है। इस सूची के अनुसार जिले के 12 हजार 240 किसानों को  प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह में दूसरी सूची घोषित होने की संभावना है। पहली सूची में नाम शामिल न होने वाले किसान अब दूसरी सूची का इंतजार कर रहें है। 
 

Created On :   25 Oct 2022 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story