नागपुर के 500 निवासी डॉक्टर हड़ताल पर

500 resident doctors of Nagpur on strike
नागपुर के 500 निवासी डॉक्टर हड़ताल पर
आपात सेवा शुरू नागपुर के 500 निवासी डॉक्टर हड़ताल पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नीट प्रवेश पूर्व परीक्षा को हो रहे विलंब का विरोध करने मेयो व मेडिकल के 500 निवासी डॉक्टरों ने हड़ताल की। इस दौरान सामान्य सेवा नहीं दी गई। आपात सेवाएं शुरू थीं। हाल ही में हुई अस्थायी नियुक्ति में नए हाउस ऑफिसर आने से कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। 

जब तक पत्र नहीं, तब तक हड़ताल : शुक्रवार को मेयो के 200 और मेडिकल के 300 निवासी डॉक्टरों ने हड़ताल की। इस दौरान वार्ड व ओपीडी में सेवाएं नहीं दी गईं। हालांकि आपात सेवा, ओटी, आईसीयू व कैजुअल्टी में सेवा शुरू थी। डॉक्टरों की अनुपस्थिति में हाउस ऑफिसर्स सेवा में लगाए गए। मेयो व मेडिकल में 300 से अधिक अस्थायी नियुक्तियां की गई हैं, इसलिए कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। चिकित्सा पाठ्यक्रम के लिए जरूरी नीट प्रवेश पूर्व परीक्षा को विलंब हो रहा है। इस कारण देशभर के निवासी डॉक्टरों का संगठन सेंट्रल मार्ड द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई है। जब तक सेंट्रल मार्ड की तरफ से कोई पत्र नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल की पूर्व सूचना अधिष्ठाताओं को दी गई थी।

बढ़ गया है कामकाज का बोझ : बता दें कि नीट प्रवेश पूर्व परीक्षा को विलंब होने से एमडी प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई है। इस कारण पहले साल पढ़ने वाले निवासी डॉक्टरों  की बैच मेयो व मेडिकल में नहीं पहुंच पाई। इस कारण अन्य निवासी डॉक्टरों पर कामकाज का बोझ बढ़ गया है। कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए नीट प्रवेश पूर्व परीक्षा जल्द लेने की मांग की जा रही है। 
 

Created On :   1 Jan 2022 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story