स्टूडेंट्स  के अभाव में नागपुर में बंद हो गए 52 स्कूल 

52 schools closed in Nagpur due to lack of students
स्टूडेंट्स  के अभाव में नागपुर में बंद हो गए 52 स्कूल 
स्टूडेंट्स  के अभाव में नागपुर में बंद हो गए 52 स्कूल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  उपराजधानी में विद्यार्थियों के अभाव में पिछले 25 से 30 सालों में नागपुर महानगर पालिका के 52 स्कूल बंद हो गए हैं। विधान परिषद में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। शिंदे ने कहा कि बंद हुए सभी स्कूल के परिसर में मनपा की तरफ से विद्यार्थियों का सर्वेक्षण शुरू है। आवश्यक विद्यार्थियों की संख्या उपलब्ध होने पर संबंधित स्कूल फिर से शुरू किए जाएगी। भाजपा समर्थित सदस्य नागो गाणार ने इस संबंध में सवाल पूछा था। 

लड़कियों का पहला स्कूल बनेगा स्मारक
पुणे के भिडेवाडामें स्थित क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा शुरू की गई लड़कियों की पहले स्कूल को राष्ट्रीय स्मारक जल्द बनाने के लिए सरकार प्रयास करेगी। विधान परिषद में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। शिंदे ने कहा कि भिडेवाडा स्थित इमारत में 172 साल पुराना स्कूल है। इमारत के तलमंजिल पर नौ दुकानदार हैं। ये दुकानदार स्मारक के फैसले के खिलाफ अदालत में चले गए हैं। इसलिए स्मारक के निर्माण में देरी हुई है। इसके मद्देनजर पुणे मनपा के आयुक्त दुकानदारों को समझाने की कोशिश करेंगे। सरकार स्कूल के जतन के लिए हर संभव प्रयास करेगी। प्रश्नकाल में भाजपा समर्थित सदस्य नागो गाणार ने इस संबंध में सवाल पूछा था। 

एसआरए में 500 वर्गफिट का घर देने कर रहे अध्ययन
मुंबई और ठाणे में झोपड़पट्टी धारकों को 500 वर्ग फुट को इमारत में घर देने के लिए राज्य सरकार अध्ययन कर रही है। विधान परिषद में प्रदेश के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने यह जानकारी दी। आव्हाडने कहा कि ठाणे में फिलहाल 300 वर्ग फुट का घर देने का फैसला किया गया है। प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य भाई गिरकर ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने अपने घोषणपत्र में न्यूनतम साझा कार्यक्रम में 500 वर्ग फुट का घर देने का वादा किया था। इस पर सरकार की भूमिका क्या है। इस पर आव्हाड ने कहा कि अध्ययन की रिपोर्ट के बाद जवाब दिया जाएगा। 

पुणे-मुंबई हायपरलूप परियोजना के लिए छानबीन प्रक्रिया शुरु 
पुणे-मुंबई हायपरलुप परियोजना के आर्थिक, भूमि अधिग्रहण, सहूलियत, जोखिम विश्वलेषण व नियोजन के संबंध में महाराष्ट्र आधारभूत सुविधा विकास सक्षम प्राधिकरण के स्तर पर जांच छानबीन प्रक्रिया शुरू है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। शिंदे ने कहा कि हायपरलुप परियोजना स्वीस चैलेज पद्धति से सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर क्रियान्वित की जाएगी। कांग्रेस सदस्य शरद रणपीसे ने इस बारे में सवाल पूछा था। 

Created On :   4 March 2020 1:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story