नागपुर में 534 स्वस्थ होकर घर लौटे, 300 नए मरीज

534 returned home, 300 new patients in Nagpur
नागपुर में 534 स्वस्थ होकर घर लौटे, 300 नए मरीज
नागपुर में 534 स्वस्थ होकर घर लौटे, 300 नए मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 300 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 4896 सैंपल की जांच की गई। रविवार को जांच कम हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें ग्रामीण  का केवल 1 शामिल है। 534 राेगी डिस्चार्ज किए गए।

261 पॉजिटिव शहर में मिले
पिछले 24 घंटे में 4896 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 39 ग्रामीण और 261 शहर के हैं। जांच में 11 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, 24 मेडिकल, 47 मेयो, 0 माफसू, 35 नीरी, 15 नागपुर यूनिवर्सिटी, 107 निजी लैब और 61 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 117211 हो चुकी है। साथ ही 5 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई। इसमें 1 ग्रामीण और 4 शहर के हैं। कुल मृतक 3797 हो गए हैं।

5782 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 5782 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 829 ग्रामीण 4953 शहर के हैं। इनमें से 4354 होम आइसोलेट हैं। 1428 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
 
91.83% रिकवरी दर
रविवार को 534 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 107632 पर पहुंच गई है। रिकवरी दर 91.83% है।

Created On :   14 Dec 2020 11:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story