अमरावती हिंसा मामले में और 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

6 more accused arrested in Amravati violence case
अमरावती हिंसा मामले में और 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
आरोपियों की संख्या 411हुई अमरावती हिंसा मामले में और 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर में 12 व 13 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सोमवार को और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब इस मामले मेंं गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 411 हो गई है। पुलिस आयुक्त डा. आरती सिंह ने बताया कि शहर में हुई हिंसा के दौरान पथराव, तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई थी। इसमें काफी नुकसान हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर में संचारबंदी लगाई गई। दिन की संचारबंदी हटाने के बाद अभी भी रात की संचारबंदी जारी है। हिंसा मामले में कुल 55 मामले दर्ज हुए हंै। सोमवार को इस मामले में और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 411 हो गई है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आयुक्त डा. आरती सिंह ने नागरिकों को शांति, व्यवस्था कायम रखने और अफवाह पर विश्वास न करने का आह्वान किया है। 

भाजपा नेताओं की अग्रिम जमानत मंजूर
अमरावती में हुई हिंसा मामले में भाजपा नेता डा. अनिल बोंडे, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, पूर्व विधायक जगदीश गुप्ता, विधायक प्रवीण पोटे, भाजपा जिलाध्यक्ष निवेदिता दिघडे, मनपा के गुटनेता तुषार भारतीय को धारा 353 व अन्य लगी गंभीर धाराओं के प्रकरण में जिला व सत्र न्यायालय ने सोमवार को अग्रिम जमानत मंजूर की है। इसके पूर्व 15 नवंबर को इन सभी नेताओं को गिरफ्तार करने पर अदालत ने जमानत दी थी। पुलिस ने फिर से विविध प्रकरण में गंभीर मामले दर्ज किए थे। आरोपियाों को सरकारी कामकाज में रुकावट लाने के प्रकरण में 23 नवंबर को अदालत ने अंतरिम जमानत दी थी। सेामवार को जिला व सत्र न्यायालय ने सभी की अग्रिम जमानत मंजूर की है  

Created On :   30 Nov 2021 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story