गड़चिरोली में सुतली बम के धमाके में 6 लोग घायल

6 people injured in sutli bomb blast in Gadchiroli
गड़चिरोली में सुतली बम के धमाके में 6 लोग घायल
हादसा गड़चिरोली में सुतली बम के धमाके में 6 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, गड़चांदुर (गड़चिरोली)। कोरपना तहसील के पारधीगुडा गावं में सुतली बम के धमाके में तीन लोग गंभीर तो तीन लोग मामूली रूप में घायल होने की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारथीगुडा गांव मंे कुछ लोग खेल खेल रहे थे। तभी नेताजी शेरकुरे नामक  व्यक्ति प्लास्टिक थैली में चार सुतली बम लेकर आया। उसमें से एक सुतली बम निकालकर उसने जलाया। उसकी चिंगारी उड़ कर बचे हुए सभी सुतली बम को भी लगने से बम फूट गए। इसमें वहां के रमेश पवार (42), धनराज शेरकुरे (35), अनिल शेरकुरे (27)  हाथ व पैर गंभीर रूप से घायल हुए।  उमेश काले (35), रमेश शेरकुरे (18), लहू काले (22) मामूली रूप से घायल हुए। ग्रामीणों ने जल्द ही उनको ग्रामीण अस्पताल कोरपना में भर्ती किया। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए चंद्रपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की आगे की जांच थानेदार सदाशिव ढाकणे के  मार्गदर्शन में कोरपना पुलिस कर रही है।


 

Created On :   11 Nov 2021 6:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story