- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- 6068 people defeated Corona in 24 hours in Nagpur
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में 24 घंटे में 6068 लोगों ने कोरोना को हराया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना की दहशत भरे दो माह के बाद अब राहत भरे दिन लौट रहे हैं। सोमवार को रिकवरी दर में काफी बढ़ोतरी हुई। 6068 मरीज स्वस्थ हुए। रिकवरी दर 86.86 प्रतिशत पर पहुंची है।
शहर में 1371 और ग्रामीण में 1149 पॉजिटिव
सोमवार को कुल 15310 नमूनों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर पद्धति द्वारा 14223 नमूने जांचे गए। इसमें शहर के 11346 और ग्रामीण के 2877 शामिल हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन पद्धति से 1087 नमूनों की जांच की गई। इनमें शहर के 653 और ग्रामीण के 434 नमूने थे। जांच के बाद 2530 नमूने पाॅजिटिव पाए गए। इसमें शहर के 1371, ग्रामीण के 1149 व जिले के बाहर के 10 का समावेश है। अब तक जिले में कुल 451605 संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के 319280, ग्रामीण के 130968 और जिले के बाहर के 1357 हैं।
लगातार स्वस्थ हो रहे मरीज
सोमवार को नए मरीजों की संख्या 2530 रही, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 6068 दर्ज की गई है। स्वस्थ होने वालों में शहर के 3602 और ग्रामीण के 2466 लोग शामिल है। अब तक जिले में 392269 मरीज स्वस्थ हुए है। इनमें शहर के 288414 और ग्रामीण के 103855 लोगों का समावेश है। सोमवार को कुल 51143 एक्टिव मरीज थे। इनमें शहर के 26171 और ग्रामीण के 24972 हैं। रविवार को एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 54732 थी। साेमवार को यह संख्या घट चुकी है। अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 451605 हो चुकी है। इनमें शहर के 319280, ग्रामीण के 130968 और जिले के बाहर के 1357 का समावेश है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 51143 है। इनमें से 41362 होम आइसोलेट हैं। 9781 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
24 घंटे में 51 की मौत
सोमवार को कोरोना से मरनेवालों की संख्या 51 दर्ज की गई है। रविवार को मृतक की संख्या 73 थी। सोमवार को मरने वालों में शहर के 31, ग्रामीण के 10 और जिले के बाहर के 10 का समावेश है। इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की कुल संख्या 8193 हो गई है। इनमें शहर के 4952, ग्रामीण के 2066 और जिले के बाहर के 1175 शामिल हैं।
रिकवरी दर 86.86 प्रतिशत
सोमवार को रिकवरी दर 86.86 पर पहुंच चुकी है। इस दिन निजी लैब में सर्वाधिक 11379 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एम्स में 381, मेडिकल में 758, मेयो में 828, नीरी में 113 आरटीएमएनयू में 764 और एंटीजन में 1087 नमूनों की जांच की गई है। कुल 15310 नमूनों की जांच के दौरान 12780 नमूने निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 2530 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में आज भी 45 प्लस का टीकाकरण नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: नियमित चलने वाली ट्रेनों को ही बना दिया स्पेशल
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : 50% हेल्थ केयर वर्कर्स ने नहीं लिया दूसरा डोज
दैनिक भास्कर हिंदी: फिर नागपुर आने वाले चार उड़ानें रद्द, यात्री हो रहे परेशान
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में मृतकों का आंकड़ा 8142 पर पहुंचा, रिकवरी दर 86.00%