नागपुर जिले में किसानों पर 628 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया

628 crore electricity bill owed to farmers in Nagpur district
नागपुर जिले में किसानों पर 628 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया
नागपुर जिले में किसानों पर 628 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले अंतर्गत आने वाले कुल 16 तहसील अंतर्गत किसानों पर बिजली का बिल करोड़ों में बकाया है। कुल 628 करोड़ महावितरण को देना है। महावितरण की ओर से किसानों को राहत देने के लिए विभिन्न सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जिसमें बकाया राशि में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की छूट भी दी गई है। 

नागपुर जिले की बात करें तो महावितरण का 628 करोड़ का बिल बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा नरखेड़ तहसील से हैं। कुल 16 हजार 7 सौ 56 किसानों ने बिल नहीं भरने से इस एक तहसील से महावितरण को 99 करोड़ 91 लाख रुपए से ज्यादा बिल लेना है। इसी तरह कुही से भी 90 करोड़ 68 लाख रुपए बकाया है। कलमेश्वर में 11 हजार 2 सौ 20  किसानों ने 37 करोड़ 99 लाख से ज्यादा का बिल नहीं भरा है। हिंगना से 6 हजार 679 किसानों ने बिल नहीं भरने से बकाया राशि 43 करोड़ 31 लाख तक पहुंच गई है। काटोल में 15 हजार 241 किसानों ने 61 करोड़ 86 लाख रुपए का बिल नहीं भरा है। मौदा में 64 करोड़, पारसोनी में 21 करोड़ 41 लाख, रामटेक में 38 करोड़ 40 लाख, सावनेर में 27 करोड़ 24 लाख उमरेड में 31 करोड़ 46 लाख रुपए का बिल बकाया रखा है। नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी 5 हजार 623 किसानों पर 32 करोड़ 35 लाख रुपए का बिल बकाया है। शहरी इलाके से भी 28 करोड़ का बिल नहीं भरा गया है। 

सहयोग करना चाहिए 
किसानों को सहयोग करते हुए बकाया बिल भरना चाहिए, ताकि इसी राशि से गांव में विकास कार्य भी किए जा सकें।  - दिलीप दोड़के, चीफ इंजीनियर, महावितरण नागपुर

Created On :   6 March 2021 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story