- Home
- /
- गड़चिरोली में एसआरपीएफ के 65 जवानों...
गड़चिरोली में एसआरपीएफ के 65 जवानों के साथ 67 संक्रमित- जानिए अन्य शहरों में कोरोना ग्राफ

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले में संक्रमितों के आंकड़े निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को एसआरपीएफ के 65 जवानों के साथ 67 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 508 पर पहुंच गई है। इनमें से 235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा 272 का इलाज चल रहा है। हाल ही में पुणे के दौंड से एसआरपीएफ का एक दल गड़चिरोली मुख्यालय पहुंचा जिन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनमें से 62 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। साथ ही आरमोरी तहसील के किटाली स्थित एसआरपीएफ मुख्यालय के 3 जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। इनके अलावा रूस से लौटा एक व्यक्ति तथा कोविड सेंटर में कार्यरत कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
अमरावती में मिले और 28 संक्रमित
जिले में शनिवार 25 जुलाई को और 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद जिले में संकरमितों की संख्या 1636 पर पहुंच गई है। जिले में 45 लोग कोरोना संक्रमण के चलते जान भी गंवा चुके हैं। शनिवार को मिले संक्रमितों में शहर के अलावा, बडनेरा, चांदुर रेलवे, अंजनगांव सुर्जी, दर्यापुर, वरुड तहसील के लोग शामिल हैं।
गोंदिया में मिले और दो मरीज
जिले में शनिवार 25 जुलाई को जिले में और दो संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 244 पर पहुंच गई है। इनमें से 217 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जो दो मरीज पाए गए हैं उनमें से एक गोंदिया के सिविल लाइन का और दूसरा तिरोड़ा के नेहरु वार्ड का बताया जाता है।
उस्मानाबाद जिले में 625 हुई मरीजों की संख्या
उस्मानाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 625 पर पहुंच गई है। जिला अस्पताल उस्मानाबाद से 209 स्वैब के नमूने जांच के लिए स्वास्थ्य. रा. तीर्थ. शा. वै. कॉलेज, अंबाजोगाई, मे भेजे गए थे । जिसमें से 209 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 3 मरीज पाजिटिव पाए गए। 206 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 35 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 190 मरीजों का इलाज चल रहा है। 400 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
यवतमाल जिले में 2 मृत, 10 नए पॉजिटिव
शनिवार को जिले में दो संक्रमितों की मृत्यु के साथ 10 नए पॉजिटिव भी मिले हैं। जिन कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है उनमें शहर के भोसा रोड निवासी 48 वर्षीय पुरूष और उमरखेड़ शहर के वार्ड कं्र. 1के 65 वर्षीय पुरूष का समावेश है। जो 1० पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें घाटंजी के 5, पुसद के 3, मारेगांव और दिग्रस के 1-1 मरीज का समावेश है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 718 पर पहुंच गई है। जिनमें से 451 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 25 पर पहुंच गई है।
भंडारा में महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 8 नए मरीज
जिले में शनिवार को महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत आठ लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 223 पर पहुंच गई है। इनमें से 179 स्वस्थ हो चुके हैं। जो संक्रमित मिले हैं उनमें लाखांदुर के तीन, तुमसर के एक, मोहाड़ी के एक तथा पवनी के तीन मरीजों का समावेश है। पवनी में जो मरीज मिले हैं उनमें से एक 37 वर्षीय बीएसएफ का जवान बताया जाता है जो हैदराबाद से लौटा था।
वर्धा में मिले 13 नए संक्रमित
जिले में शनिवार को फिर १3 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। इनमें आर्वी के 8 और आष्टी के 5 मरीजों का समावेश है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 123 के पार पहुंच गई है। इनमें से६४ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हंै।54 मरीजों का इलाज चल रहा है।
चंद्रपुर जिले में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में 22 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 381 पर पहुंच गया है। 220 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 161 का इलाज चल रहा है। शनिवार को मिले संक्रमितों में गडचांदुर के 7, भद्रावती के 2, ब्रह्मपुरी के 10 तथा चंद्रपुर के 3 लोगों का समावेश है।
Created On :   25 July 2020 7:38 PM IST