25 मई से नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 7 विमान

7 aircraft to fly from Nagpur airport from May 25
25 मई से नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 7 विमान
25 मई से नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 7 विमान

डिजिटल डे्स्क, नागपुर।  नागर विमानन निदेशालय से 25 मई से घरेलू उड़ानों को हरी झंडी मिलने के बाद इंडिगो और एयर इंडिया ने अपने 7 विमानों के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। नागपुर विमानतल से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु और पुणे के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। डीजीसीए के निर्देशानुसार विमान के आने और जाने के बीच में करीब 2 घंटे का अंतर रहेगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का पालन हो सके। डीजीसीए ने देशभर में उड़ानों की एक सूची जारी की है।

देश में नागपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे आदि कई शहर रेड जोन में हैं। इन सभी शहरों से उड़ान शुरू करने का निर्णय नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिया है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) भी जारी किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित क्षेत्र के व्यक्ति को उड़ान की अनुमति नहीं है। ऐसे में नागपुर से लोगों को उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी या नहीं, यह प्रशासन ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। यात्रा के समय यात्री के पास आरोग्य सेतु एप होना चाहिए, जिसमें ग्रीन संकेत मिलने पर ही यात्रा की अनुमति होगी। विमान यात्रा के लिए उड़ान से 2 घंटे पहले विमानतल पर पहुंचना होगा।

नागपुर से उड़ान भरने वाले
-इंडिगो- विमान क्रमांक 297 सुबह 11.15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.55 बजे मुंबई पहुंचेगा। यह नियमित सेवा है।
- इंडिगो- विमान क्र. 6404 रात 8.40 बजे उड़ान भरकर 10.10 रात बजे मुंबई पहुंचेगा। उड़ान का दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार है।
- इंडिगो- विमान क्र. 134 दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरकर 3.20 बजे दिल्ली पहुंचेगा। उड़ान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार।
- इंडिगो- विमान क्र. 135 दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरकर 2.10 बजे पुणे पहुंचेगा। उड़ान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार।
-इंडिगो- विमान क्र. 317 सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.05 बजे बंगलुरु पहुंचेगा। उड़ान सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार शनिवार और रविवार।
- इंडिगो- विमान क्र. 403 रात 8 बजे उड़ान भरकर 9.45 बजे कोलकाता पहुंचेगा। यह विमान सेवा नियमित है।
-एयर इंडिया- विमान क्र. 469 सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उड़ान का दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार है।

नागपुर आने वाले
-मुंबई से इंडिगो का विमान क्र. 5325 सुबह 9.10 बजे उड़ान भरकर 10.40 बजे नागपुर पहुंचेगा। यह विमान सेवा नियमित है।
- मुंबई से इंडिगो का विमान क्र. 5377 शाम 6.30 बजे उड़ान भरकर रात 8.10 बजे नागपुर पहुंचेगा। उड़ान का दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार होगा।
- दिल्ली से इंडिगो का विमान क्र. 135 सुबह 10.35 बजे उड़ान भरकर 11.45 बजे नागपुर पहुंचेगा। उड़ान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार।
-पुणे से इंडिगो का विमान क्र. 134 सुबह 11.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.35 बजे नागपुर पहुंचेगा। उड़ान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार।
- बंगलुरु से इंडिगो का विमान क्र. 312 सुबह 8.15 बजे उड़ान भरकर 9.55 बजे नागपुर पहुंचेगा। उड़ान का दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार शनिवार और रविवार होगा।
-कोलकाता से इंडिगो का विमान क्र. 404 शाम 5.25 बजे उड़ान भरकर 7.20 बजे नागपुर पहुंचेगा। यह विमान नियमित है।
-दिल्ली से एयर इंडिया का विमान क्र. 469 उड़ान भरकर सुबह 8 बजे नागपुर पहुंचेगा। उड़ान का दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार है।

Created On :   23 May 2020 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story