नागपुर से 7 विमान भरेंगे उड़ान, 20 जुलाई से कोलकाता के लिए फ्लाइट

7 aircraft to fly from Nagpur, to Kolkata from July 20
नागपुर से 7 विमान भरेंगे उड़ान, 20 जुलाई से कोलकाता के लिए फ्लाइट
नागपुर से 7 विमान भरेंगे उड़ान, 20 जुलाई से कोलकाता के लिए फ्लाइट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर विमानतल से उड़ान भरने वाले विमानों की नई सूची जारी कर दी गई है। नई सूची में नागपुर से 7 विमान शामिल हैं। साथ ही, पिछले दिनों रद्द इंडिगो की  कोलकाता सेवा भी 20 जुलाई से आरंभ होने वाली है। पिछले काफी समय से बार-बार रद्द होने वाला गो एयर का मुंबई का विमान 18 जुलाई से शुरू होने वाला है।

गो एयर का विमान 2601 मुंबई से सुबह 7.40 बजे आएगा और 2607 सुबह 8.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। 18 से आरंभ होने वाली यह उड़ान प्रतिदिन है।
एयर इंडिया का विमान 469 दिल्ली से सुबह 8.10 बजे आएगा और 470 सुबह 9.45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सोमवार, गुरुवार, शनिवार को रहेगी।
इंडिगो का विमान 135 दिल्ली से सुबह 11.05 बजे आएगा और 6104 सुबह 11.55 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिन है।
इंडिगो विमान 135 दिल्ली से सुबह 11.05 बजे आएगा और 134 सुबह 11.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सिर्फ शनिवार को है।
इंडिगो का विमान 6279 पुणे से दोपहर 3.15 बजे आएगा और 134 शाम 4 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान शनिवार को छोड़कर शेष 6 दिन रहेगी।
इंडिगो का विमान 404 कोलकाता से शाम 7.25 बजे आएगा और 403 रात 8.05 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। 20 जुलाई से आरंभ होने वाली यह उड़ान रोज रहेगी।
इंडिगो का विमान 5377 मुंबई से रात 8.25 बजे आएगा और 6404 रात 9.05 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान प्रतिदिन है। 
 

Created On :   17 July 2020 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story