अमरावती में रनिंग सट्‌टा खेल रहे 7 सटोरिये धराए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 पुलिस आयुक्त डा. आरती सिंह की टीम ने दबोचा अमरावती में रनिंग सट्‌टा खेल रहे 7 सटोरिये धराए

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  पुलिस आयुक्त डा. आरती सिंह के विशेष दल ने नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अकबर नगर में रनिंग सट्‌टा अड्डे पर छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़कर नकद राशि सहित कुल 16 हजार 660 रुपए का माल जब्त कर लिया।  जानकारी के मुताबिक विशेष दल के सहायक निरीक्षक योगेश इंगले, जवान सुभाष पाटील, जहीर शेख, रणजीत गावंडे, रोशन वरहाडे, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम राजिक रायलीवाले के दल को जानकारी मिली थी कि, अकबर नगर में रनिंग सट्‌टा चल रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस के दल ने वहां छापा मारकर 7 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से कुल 16 हजार 660 रुपए का माल जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में अब्दुल रफीक शेखजी (50), जावेद शहा बशीर शहा (42), शेख फिरोज शेख जब्बार (32), राजेश गुलाबराव भालेकर (42), शेख नासीर शेख शफीक (47), तसलीम खान मिया खान (48) और जितेंद्र राम यादव (35) का समावेश है। कार्रवाई के बाद इन सभी आरोपियों को नागपुरी गेट पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
 

Created On :   13 April 2022 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story