नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 उड़ानें लेट

7 flights arriving late at Nagpur airport
नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 उड़ानें लेट
यात्री परेशान नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 उड़ानें लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रविवार 29 मई को आने-जाने वाले इंडिगो के 4 व गो-फर्स्ट के 3 विमानों की उड़ानें विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तकरीबन 1.35 बजे पुणे से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 221 करीब 23 मिनट विलंब से, रविवार दोपहर 3.25 बजे इंदौर से आने वाली इंडगो की उड़ान संख्या 6-इ 7108 लगभग 2 घंटे 6 मिनट विलंब से, शाम 7.35 बजे दिल्ली से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2519 करीब 1 घंटा 4 मिनट विलंब से, रात 7.35 बजे बंगलुरु से अाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 486 लगभग 20 मिनट विलंब से, रात 8.15 बजे मुंबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 344 करीब 18 मिनट विलंब से, दोपहर 3.45 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 7137 लगभग 1 घंटे 55 मिनट विलंब से व रात 8.05 बजे मुंबई जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2612 करीब 55 मिनट विलंब से गंतव्य पर पहुंची।
 

Created On :   30 May 2022 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story