महाराष्ट्र में फंसे 70 विदेशी पर्यटक, मदद कर रहा पर्यटन विभाग

70 foreign tourists stranded in Maharashtra tourism department helping
महाराष्ट्र में फंसे 70 विदेशी पर्यटक, मदद कर रहा पर्यटन विभाग
महाराष्ट्र में फंसे 70 विदेशी पर्यटक, मदद कर रहा पर्यटन विभाग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पर्यटन विभाग ने लॉकडाउन के चलते राज्य के विभिन्न भागों में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए हाथ बढाए हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में कुल 70 विदेशी पर्यटकों के फंसे होने की बात सामने आयी थी। इस स्थिति के मद्देनजर राज्य के पर्यटन व राज शिष्टाचार मंत्री आदित्य ठाकरे व विभाग की प्रधान सचिव वल्सा नायर सिंह के मार्गदर्शन में पर्यटन निदेशालय के अधिकारियों को 5 विदेशी पर्यटकों को स्वदेश भेजने में सफलता मिली है। जबकि 65 पर्यटक अभी भी राज्य में फंसे हुए हैं। ‘अतिथि देवों भवः’ की भावना से प्रेरित होकर फंसे हुए विदेशी पर्यटकों के रहने व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। और उन्हें जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई गई है। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन घोषित होने से पहले अमेरिका, कोलंबिया, फ्रांस, व जर्मनी के 70 पर्यटक महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में घूमने के लिए आए थे। लेकिन लॉकडाउन घोषित किए जाने के कारण विदेशी उड़ाने रद्द कर दी गई है। इसलिए वे अपने देश वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन निदेशालय में विशेष कक्ष बनाया गया है। जो केंद्रीय विदेश,नागरी उड्डयन व पर्यटन मंत्रालय से संपर्क कर पर्यटकों के संबंधित दूतावास से बात कर उन्हें स्वदेश भेजने की व्यवस्था कर रहा है। जिन देशों से विशेष विमान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन पर्यटकों को मुंबई लाकर उनके देश रवाना किया जा रहा है। 

विदेशी पर्यटकों को उनके देश भेजा गया है, उसमें जर्मनी के मायकल स्टेपलझिंग व उनकी पत्नी शामिल हैं। ये दोनों नागपुर के पेच टाइगर रिजर्व में पर्यटन के लिए आए थे। इसी तरह सांगली में पर्यटन के लिए आए अमेरिका के एक दंपति को उनके देश भेजा गया है।औरंगाबाद में पर्यटन के लिए फ्रांस से आए क्रिस्टील रोलड को उनके देश भेजा गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर व भंडारा से भी एक-एक विदेशी पर्यटक को मुंबई लाया गया है। 


 

Created On :   14 April 2020 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story