- Home
- /
- करंट लगने से 70 वर्षीय महिला की...
करंट लगने से 70 वर्षीय महिला की मौत, बच्ची बाल-बाल बची

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घर में गोबर का लेपन कर रही एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की करंट लगने से गुरुवार को सुबह मृत्यु हो गई। जबकि इस घटना में एक बच्ची बाल-बाल बच गई। घटनास्थल पर जमा हुए संतप्त नागरिकों ने फ्रेजरपुरा थाना पहुंचकर महावितरण कंपनी पर मामला दर्ज करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम सुंदर लक्ष्मण सावरकर (70) है। बताया जाता है कि, फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले वडरपुरा परिसर में रहनेवाले नागरिक सुबह के समय अपने काम में लगे थे, तब सुंदर सावरकर नामक महिला अपने मकान के पिछले भाग मंे गोबर से लीपापोती कर रही थी। इस दौरान उसने पास के बिजले के खंबे को हाथ लगाया। खंबे को हाथ लगाते ही उसे जोरदार करंट लगा। उसी समय पास खड़ी एक बच्ची भी वृद्ध महिला के पास पहुंची। उसे भी वृद्ध महिला को छूते ही करंट लगा। यह बात परिसर में खड़े नागरिकों को पता चलते ही वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और लाठी की सहायता से वृद्ध महिला को अलग किया तथा सुंदर सावरकर को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Created On :   14 Jan 2022 12:26 PM IST