मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 710 नए मामले, कुल संख्या 23310 हुई, जानिए बाकी राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 710 नए मामले, कुल संख्या 23310 हुई, जानिए बाकी राज्यों का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां आज 710 नए COVID 19 पॉजिटिव मामले और 17 मौतें दर्ज की गई। 6888 सक्रिय मामलों और 738 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23310 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

उधर, आज जम्मू और कश्मीर में 751 नए COVID 19 मामले सामने आए हैं, जम्मू डिवीजन से 240 और कश्मीर डिवीजन से 511 मामले मिले हैं। कुल मामलों की संख्या 14650 है। आज हुई 10 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 254 हो गई है। 

आज कर्नाटक में 3,648 COVID-19 मामलों की सूचना मिली और 72 मौतें भी हुई। सक्रिय मामले 42,216 और मरने वालों की संख्या 1,403 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

तेलंगाना में आज 1,198 नए COVID19 मामले सामने आए और 7 मौतें दर्ज की गईं। 11,530 सक्रिय मामलों और 422 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46,274 हो गई।

आज मुंबई में 1043 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, 965 डिस्चार्ज और 41 मौतें दर्ज की गई। 23865 सक्रिय मामलों, 72,650 डिस्चार्ज और 5752 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 1,02,267 है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,924 COVID-19 मामले सामने आए और 46 मौतें हुईं, सक्रिय मामले 19,137 हो गए हैं और मरने वालों का आंकड़ा 1,192 है।अब तक कुल 30,831 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

उत्तराखंड में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 4,642 हो गई है, राज्य में आज आज 127 मामलें रिपोर्ट किए गए हैं। सक्रिय मामले और मौतों की संख्या क्रमशः 1,338 और 55 है।

हरियाणा में आज 694 नए COVID 19 मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 26858 हो गई है।

मणिपुर में आज COVID19 के 1925 नए मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 1925 हो गई। रिकवर मामलों की संख्या 1320 और सक्रिय मामलों की संख्या 605 है।

गुजरात में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 998 मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं। राज्य के COVID19 मामलों की संख्या बढ़कर 49,439 हो गई, जिसमें 11,613 सक्रिय मामले, 35,659 ठीक / डिस्चार्ज और 2,167 मौतें शामिल हैं।

Created On :   20 July 2020 4:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story