बिना एलएलबी की डिग्री के वकालत कर रही 72 वर्षीय महिला गिरफ्तार

72-year-old woman arrested for practicing law without LLB degree
बिना एलएलबी की डिग्री के वकालत कर रही 72 वर्षीय महिला गिरफ्तार
मुंबई बिना एलएलबी की डिग्री के वकालत कर रही 72 वर्षीय महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिना डिग्री और सनद के वकालत कर रही एक 72 वर्षीय महिला को बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले सात सालों से बांद्रा पारिवारिक अदालत में वकालत कर रही महिला को एक दूसरे वकील की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम रेबेका मोरदेसाई उर्फ काशीनाथ सोहोनी है। वह बांद्रा के ही पाली हिल इलाके में रहती है। पुलिस ने महिला के खिलाफ इसी साल जून महीने में धोखाधड़ी, जालसाजी और छद्मरूपण के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। रविवार को महिला को अदालत में पेश किया गया इस दौरान पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने अलग-अलग अदालतों में वकील के रुप में पेश होकर लोगों और न्यायपालिका को धोखा दिया है। महिला किसी और के नाम से जारी हुए सनद का इस्तेमाल कर रही थी। महिला के खिलाफ अकबर खान नाम के वकील ने इसी साल फरवरी महीने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद  पुलिस ने महिला से उसकी डिग्री और सनद दिखाने को कहा लेकिन महिला ने दो बार सनद दिखाई जो किसी और के नाम पर थी। बार काउंसिल ने भी पुलिस को भेजे जवाब में कहा कि महिला का नाम वकील के तौर पर दर्ज नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने किन मामलों में अदालतों में वकालतनामा दाखिल किया है। 
 

Created On :   19 Sept 2022 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story