रिजर्व बैंक में मिले सौ-सौ रुपए के 79 नकली नोट

79 fake notes of 100 rupees found in Reserve Bank
रिजर्व बैंक में मिले सौ-सौ रुपए के 79 नकली नोट
रिजर्व बैंक में मिले सौ-सौ रुपए के 79 नकली नोट

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  असली नोट की गडि्डयों के बीच नकली नोट फंसाकर बैंकों में रकम जमा की गई। इसके बाद विभिन्न बैंकों से नागपुर स्थित रिजर्व बैंक ये गड्‌डी पहुंची तो सौ-सौ के 79 नकली नोट होने की जानकारी हुई। रिजर्व बैंक की सहायक प्रबंधक रोहिणी टिपले की शिकायत पर  सदर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। 1 से 30 नवंबर के बीच भारतीय रिजर्व बैंक में नोटों की गिनती के दौरान सौ रुपए के कुल 79 नकली नोट पाए गए।  नागपुर, जलगांव, परभणी और छत्तीसगढ़ के कोरबा, नायला स्थित बैंकों ने जो गडि्डयां जमा की हैं, उसी में नकली नोट मिले हैं। माना जा रहा है कि रकम जमा करने वाले ने असली नोटों के बीच नकली नोट रख दिए होंगे।


 

Created On :   19 Dec 2020 2:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story