79.54 करोड़ का घोटाला : आरोपी विट्ठल मेहर गिरफ्तार

79.54 करोड़ का घोटाला :  आरोपी विट्ठल मेहर गिरफ्तार
79.54 करोड़ का घोटाला : आरोपी विट्ठल मेहर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने  जय श्रीराम अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के 79.54 करोड़ के घोटाला प्रकरण में आरोपी विट्ठल दामूजी मेहर (59) को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में सोसाइटी अध्यक्ष खेमचंद सीताराम मेहरकुरे, संचालक मंडल के पदाधिकारी और साथियों ने निवेशकों के 28 करोड़  99 लाख  75 हजार की जमापूंजी सहित करीब 79.54 करोड़ रुपए का गबन किया है। विट्ठल मेहर इस सोसाइटी का अध्यक्ष खेमचंद मेहेरकुरे का सबसे भरोसेमंद  साथी था।

मेहर ने 15 करोड़ रुपए हजम किए
मेहरकुरे ने मेहर के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था। यह पूरी रकम मेहर ने हजम कर ली है। जुलाई 2019 में आर्थिक अपराध शाखा ने कोतवाली में मामला दर्ज किया। गत पौने दो साल में खेमचंद मेहेरकुरे, विजय  चिकटे, अर्चना टेके, अभिषेक खेमचंद मेहरकुरे, सुनीता पोल, योगेश चरड़े, अंकुश कावरे, अशोक दुरबुड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सेंट्रल जेल में बंद हैं।

तीन आरोपी अभी भी फरार
फरार चार आरोपियों में से  विट्ठल मेहर, भंडारा रोड, पारडी निवासी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया। न्यायालय ने विट्ठल को 3 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

पुलिस ने 22 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया
पुलिस निरीक्षक मीना जगताप प्रकरण की जांच कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों से संबंधित करीब 22 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता लगाया है। 
 

Created On :   30 April 2021 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story