नागपुर में 8 नए केस, 15 स्वस्थ, 5172 लोगों की हुई जांच

8 new cases, 15 healthy, 5172 people tested in Nagpur
नागपुर में 8 नए केस, 15 स्वस्थ, 5172 लोगों की हुई जांच
विदर्भ में मिले 12 कोरोना पाजिटिव नागपुर में 8 नए केस, 15 स्वस्थ, 5172 लोगों की हुई जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिले में शुक्रवार को 8 नए केस सामने आए हैं। जिसमे 6 शहर, 1 ग्रामीण व 1 बाहरी क्षेत्र का मरीज है। 5172 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। 15 लोग कोरोना को मात भी दिए हैं।

विदर्भ के तीन जिलों में पाए गए 12  पॉजिटिव

विदर्भ  के सात जिलों में से तीन जिलों में पिछले 24  घंटे मेंं 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी तरह 6 जिलों में 19 मरीज स्वस्थ हुए अमरावती में जिले में शुक्रवार को 4 नए मामले सामने आए, वहीं पांच मरीज स्वस्थ हुए।  वर्धा में कोई संक्रमित नहीं मिला जबकि  3 स्वस्थ हुए। यवतमाल में 2 पॉजिटिव, 1 कोरोनामुक्त,  चंद्रपुर मेंं एक भी मरीज नहीं मिला, 7 कोरोनामुक्त। गड़चिरोली में 6 संक्रमित, 2 स्वस्थ ।   गोंदिया में कोई नया संक्रमित नहीं, एक हुआ स्वस्थ्य  भंडारा जिले में एक भी मरीज नहीं पाया गया।

 

Created On :   13 Aug 2021 3:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story