- Home
- /
- तीन तहसीलों में बनेगी 8 नई ग्राम...
तीन तहसीलों में बनेगी 8 नई ग्राम पंचायतें

डिजिटल डेस्क, अमरावती । फिलहाल जिले की सभी 14 तहसीलों में कुल 840 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2020 में हुए पंचायत चुनावों से पूर्व 6 नई ग्राम पंचायतों का निर्माण किया गया था। जिले में 273 ग्राम पंचायतों के चुनाव अप्रैल के अंत तक कराने हैं। इन चुनावों से पूर्व 8 नई ग्राम पंचायतों का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिप के पंचायत चुनाव विभाग द्वारा पुरानी पंचायतों की प्रभाग रचना के साथ ही नई पंचायतों की रचना को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अचलपुर, अंजनगांव सुर्जी, दर्यापुर तहसीलों में नई ग्राम पंचायतें विकसित की जानी हैं। फिलहाल अचलपुर तहसील में 53 ग्राम पंचायत हैं यहां तीन नई पंचायतें बनाई जानी है। वहीं, दर्यापुर तहसील में 68 ग्राम पंचायतें हैं यहां भी तीन नई ग्राम पंचायतें बनाई जा रही हैं। जबकि अंजनगांव सुर्जी में 73 ग्राम पंचायतें है। यहां एक नई ग्राम पंचायत का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी तहसीलों की 8 उप ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
राज्य सरकार की आेर से 2011 की जनगणना में 15 प्रतिशत वृद्धि को आधार मानते हुए स्थानीय निकायों की सीटों मंे बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है। इसी आधार पर नई ग्राम पंचायतों को आकार दिया जा रहा है। भातकुली व तिवसा में नगर पंचायत का निर्माण होने से ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी आई थी किंतु पिछले एक वर्ष में िजले में कुल 14 नई ग्राम पंचायतों का निर्माण किया जा चुका है। इन नई ग्राम पंचायतों में अप्रैल के अंत मंे कार्यकाल खत्म करने वाली 274 ग्राम पंचायतों के साथ चुनाव करवाए जाएंगे।
Created On :   28 Feb 2022 3:11 PM IST