- Home
- /
- नागपुर से चौबीस घंटे में 8...
नागपुर से चौबीस घंटे में 8 किशोर-किशोरियां लापता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चौबीस घंटे के भीतर भाई-बहनों समेत आठ किशोर-किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब हो गए। इनमें आधा दर्जन किशोरियां हैं। आयु कम होने से उच्च अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत प्रकरणों को अपहरण की श्रेणी में मानकापुर, कलमना,वाठोड़ा और एमआईडीसी थाने में दर्ज किया गया है।
भंडारा-गोंदिया में मिली लोकेशन जानकारी के अनुसार मानकापुर क्षेत्र निवासी निवासी 14 वर्षीय किशोर उसकी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक लड़का व लड़की, जो रिश्ते में भाई-बहन हैं, गुरुवार की दोपहर दो बजे अचानक गायब हो गए। दो परिवाराें के चार बच्चे अचानक गायब हो जाने से बस्ती में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर मामला थाने पहुंचा। खोजबीन के दौरान उनके मोबाइल की लोकेशन भंडारा-गोंदिया का मिला है।
पुलिस की टीम रवाना : उनकी तलाश में मानकापुर पुलिस की टीम भंडारा और गोदिंया के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार मानकापुर क्षेत्र की और एक 17 वर्षीय लड़की, कलमना की 16 वर्षीय तथा एमआईडीसी और वाठोड़ा की 17 वर्षीय किशोरियां इसी तरह संदिग्ध स्थिति में गायब हुई हैं। उनका भी कोई सुराग नहीं मिला है। इनका भी अपहरण होने की आशंका है। गायब हुए किशोर-किशोरियों की खोजबीन की जा रही है। जांच जारी है।
Created On :   27 March 2021 5:14 PM IST