सार्वजनिक शौचालय में 8 साल की बच्ची से रेप, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

8 year old girl raped by old man in public toilet of mumbai
सार्वजनिक शौचालय में 8 साल की बच्ची से रेप, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
सार्वजनिक शौचालय में 8 साल की बच्ची से रेप, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी ने कल्याण के कोलसेवाडी इलाके में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में बच्ची से बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़ित लड़की ने घर जाकर अपने परिवार वालों को सारी बात बताई, तब परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। शिकायत के बाद ठाणे पुलिस ने बच्ची से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम कामुनदास मानिकपुरे है। मानिकपुरे कोलसेवाडी के सूचाक नाका का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बच्ची रविवार रात सार्वजनिक शौचालय गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने घर आकर परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Created On :   19 Jun 2018 12:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story