- Home
- /
- नागपुर में 8.4 पारा लुढ़का, और...
नागपुर में 8.4 पारा लुढ़का, और होगी बारिश

By - Bhaskar Hindi |24 March 2021 6:53 AM IST
नागपुर में 8.4 पारा लुढ़का, और होगी बारिश
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में बैमौसम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री गिरा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में भी गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूर्वी हवा चल रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। नागपुर समेत विदर्भ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। गुरुवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
Created On :   24 March 2021 12:22 PM IST
Next Story