- Home
- /
- corona : मालेगांव में 24 घंटे में...
corona : मालेगांव में 24 घंटे में मिले 87 पॉजिटिव, संख्या 258 तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, मालेगांव । मालेगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या तेजी से बढ़ रही है जिससे प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। 30 अप्रैल को शहर में 37 में से 5 संक्रमित होने की रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई। इसमें एक तीन वर्ष की बालिका भी शामिल है। कुल संख्या 258 पर पहुंच गई है। इसमें से 13 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। दरमियान 29 अप्रैल को मालेगांव में एक ही दिन में 82 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद संख्या 250 पर पहुंच गई थी। मालेगांव शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई है। 29 अप्रैल को एक ही दिन में 82 संक्रमित मरीज मिले। इसमें 30 अप्रैल को 3 और मरीज शामिल हुए। इसमें से 13 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
छह मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। 29 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मालेगांव का दौरा करते हुए स्थिति का मुआयना किया था। जिन्होंने निजी डाॅक्टरों को अपने अस्पताल तत्काल खोलने के निर्देश दिए। इसी रात को एक के बाद एक तीन रिपोर्ट प्राप्त हुए। इसमें सुबह 71 मरीज और दोपहर को 11 मिलाकर कुल 82 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसमें एक तीन वर्ष की बालिका, एक महिला व पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 7 पुलिस कर्मी व एक राज्य आरक्षित पुलिस दल का जवान शामिल है। शहर के पूर्व परिसर के साथ अब पश्चिम परिसर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संगमेश्वर, सटाणा नाका, सोयगांव परिसर में मरीज मिल रहे हैं। जिसे ध्यान में रखकर प्रशासन और सख्ती बरतने पर मजबूर हो रहा है।
Created On :   30 April 2020 8:42 PM IST