- Home
- /
- 9 मवेशियों को करवाया मुक्त, दो...
9 मवेशियों को करवाया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, वरुड अमरावती। पुसला से शेंदुरजना घाट मार्ग से बूचड़खाना ले जाए जा रहे 9 गौवंश को बचाने और उन्हें जीवनदान देने में शेंदुरजना घाट पुलिस को सफलता मिली है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुक्त किए गए गौवंश को मलकापुर के गौरक्षण पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुसला से शेंदुरजना घाट मार्ग के फरीदबाबा की टेकड़ी के पास शेंदुरजनाघाट के थानेदार सतीश इंगले के निर्देश पर पुलिस के दल ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। तब दो युवक पैदल 9 गौवंश को निर्दयता से रस्सी से बांधकर लाठी से पीटते हुए ले जाते दिखाई दिए। पुलिस दल ने इन युवकों को रोककर मवेशियों के खरीदी व मालकी के कागजपत्र के बारे में पूछताछ की, तब उनके पास कुछ नहीं था।
वरुड़ निवासी आरोपी अशफाक (40) वहां से भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने दो आरोेपियों को पकड़ लिया। यह सभी मवेशी भूखे प्यासे थे। सभी गौवंश को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से और चारे-पानी की व्यवस्था के लिए मलकापुर के राष्ट्रमाता गौरक्षण में पहुंचा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, फरार हुए अशफाक के कहने पर वह मजदूरी पर यह काम कर रहे थे। कार्रवाई शेंदुरजना घाट पुलिस स्टेशन के जवान कुंदल मुधोलकर, रोहित कराले, अतुल म्हस्के, विलास कवडे, वीरेंद्र उमृतकर, मोहन महाजन, अक्षय खराटे के दल ने की।
Created On :   16 April 2022 2:20 PM IST