औरंगाबाद में हज हाऊस के निर्माण के लिए 9 करोड़ की राशि उपलब्ध 

9 crore available for the construction of Haj House in Aurangabad
औरंगाबाद में हज हाऊस के निर्माण के लिए 9 करोड़ की राशि उपलब्ध 
शासनादेश  औरंगाबाद में हज हाऊस के निर्माण के लिए 9 करोड़ की राशि उपलब्ध 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने औरंगाबाद के हज हाऊस की इमारत के निर्माण के लिए सिडको को 9 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दी है। सोमवार को राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार सरकार ने साल 2022-23 के बजट में 15 करोड़ रुपए निधि का प्रावधान किया था। जिसमें से 60 प्रतिशत निधि यानी 9 करोड़ रुपए उपलब्ध कराई गई है। सिडको को अल्पसंख्यक विकास विभाग के साथ किए गए करार के अनुसार इमारत का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।   उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने साल 2010 में हज हाऊस बनाने के लिए 19 करोड़ 50 लाख रुपए के बजट को प्रशासनिक मंजूरी दी थी। लेकिन इसके बाद इस परियोजना को तीन बार संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। हज हाऊस के निर्माण पर 44 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सरकार की ओर से हज हाऊस बनाने के लिए चरण बद्ध तरीके से निधि उपलब्ध कराई जा रही है। 

Created On :   20 Jun 2022 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story