- Home
- /
- अमरावती के एमआईडीसी में मिला 9 फीट...
अमरावती के एमआईडीसी में मिला 9 फीट का अजगर

By - Bhaskar Hindi |29 Aug 2022 9:28 AM IST
लोगों में दहशत अमरावती के एमआईडीसी में मिला 9 फीट का अजगर
डिजिटल डेस्क, अमरावती । एमआईडीसी स्थित गोपाल नगर के निकट मालपानी नामक उद्योजक की कंपनी के पास 9 फीट का अजगर पाए जाने से परिसर में भय का माहौल निर्माण हो गया। सर्पमित्रों की सहायता से उस अजगर को रेस्क्यू कर उसे सही सलामत जंगल में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे के दौरान मालपानी कंपनी के पास अक्षय कुरजेकर नामक युवक को अजगर दिखाई दिया। उसने तत्काल सर्पमित्र विशाल तोमर से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी और रेस्क्यू टीम आने तक उस पर नजर रखी। सर्पमित्रों ने तत्काल रेस्क्यू कर 9 फीट के अजगर को ताबे में लिया और दूसरे दिन उस अजगर को सही सलामत जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। उस समय सर्पमित्र विशाल तोमर के साथ कार्तिक तोमर, पवन बघल्ले, करण सुपलकर, जय चौधरी, रोहित आदि सर्पमित्र उपस्थित थे।
Created On :   29 Aug 2022 2:57 PM IST
Next Story