नागपुर एयरपोर्ट से 9 विमानों की विलंब से उड़ान

9 flights delayed from Nagpur airport
नागपुर एयरपोर्ट से 9 विमानों की विलंब से उड़ान
नागपुर नागपुर एयरपोर्ट से 9 विमानों की विलंब से उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। .डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 21 अक्टूबर को आने-जाने वाले 9 विमानों की उड़ानें विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। शुक्रवार शाम 7.25 बजे मुंबई से नागपुर आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 1141, 2.25 घंटा विलंब से रात 9.40 बजे पहुंची। रात 8.35 बजे मंुबई से आने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 344, 2.05 घंटा विलंब से रात 10.40 बजे पहुंची। दोपहर 12.35 बजे हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 7136, 27 मिनट विलंब से दोपहर 1.02 बजे पहुंची। दोपहर 3 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 5261, 39 मिनट विलंब से दोपहर 3.39 बजे पहुंची।

नागपुर से उड़ान भरने वाले विमान
दोपहर 1 बजे नागपुर से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 135, 18 मिनट विलंब से रवाना हुई। दोपहर 1.10 बजे इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 7109, 25 मिनट विलंब से रवाना हुई। दोपहर 3.30 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 6292, 48 मिनट विलंब से रवाना हुई। शाम 7.55 बजे मुंबई जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 1344, 2.20 घंटा विलंब से रवाना हुई। रात 9.05 बजे पुणे जाने वाली गो-फर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 284, 2.05 घंटा विलंब से रवाना हुई।


 

Created On :   22 Oct 2022 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story