नागपुर में 4 महीने बाद मिले 95 नए संक्रमित

95 new infected found in Nagpur after 4 months
नागपुर में 4 महीने बाद मिले 95 नए संक्रमित
कोरोना नागपुर में 4 महीने बाद मिले 95 नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ती दिख रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन गुरुवार को फिर मरीज बढ़ गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 95 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 350 पर पहुंच गई है। वहीं, 41 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने बाधितों के संपर्कों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया है, जिस कारण दैनिक जांच और संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।

 गुरुवार को शहर में 2 हजार 314 व ग्रामीण में 601, कुल जिले में 2 हजार 915 जांच की गई। इसमें से शहर में 51 और ग्रामीण क्षेत्र में 44, कुल 95 संक्रमित मिले। जिले में 131 दिन के बाद यानी 19 फरवरी 2022 के बाद 95 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 19 फरवरी को जिले में 140 कोरोना बाधितों की संख्या दर्ज हुई थी। इसके बाद संख्या घटी थी। गुरुवार को शहर के 24 और ग्रामीण के 17, कुल 41 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राहत की खबर यह कि 19 मार्च 2022 के बाद जिले में कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई। 

343 में कोई लक्षण नहीं 
तीन सप्ताह पहले तक 10 से कम मरीजों की संख्या थी, लेकिन हाल के दिनों में अचानक संख्या बढ़ी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 350 तक पहुंच गई है। इसमें शहर के 211 और ग्रामीण में 139 बाधित शामिल हैं। 343 मरीजों को कोई लक्षण नहीं होने से वे होम आइसोलेशन में हैं। लक्षण वाले 7 मरीज मेडिकल सहित अन्य शासकीय व िनजी अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

Created On :   24 Jun 2022 4:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story