जिला पुलिस के 99 और सीआपीएफ के 43 जवान पॉजिटिव

99 of District Police and 43 of CAPFs are positive
जिला पुलिस के 99 और सीआपीएफ के 43 जवान पॉजिटिव
कोरोना जिला पुलिस के 99 और सीआपीएफ के 43 जवान पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर/गड़चिरोली। पिछले 24 घंटों में दोनों जिलों में कोरोना के 818 मरीज पाए गए, वहीं दो मरीजों की मौत हो गई। इस बीच गड़चिरोली जिले में जिला पुलिस के 99 और सीआरपीएफ के 43 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।  चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 268 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 469 नए कोरोना के मरीज मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गई। पाए गए मरीजों में चंद्रपुर मनपा क्षेत्र में 182, चंद्रपुर तहसील 13, बल्लारपुर 37, भद्रावती 64, ब्रह्मपुरी 16, नागभीड़ 6, सिंदेवाही 7, मूल 15, सावली 6, पोंभूर्णा 11, गोंडपिपरी 8,  राजुरा 9, चिमूर 40, वरोरा 37, कोरपना 10 और जिवती में 8 मरीज मिले।  जिले में अब तक पाए गए 94 हजार 307 कोरोना संक्रमितों में से 88 हजार 184 मरीज स्वस्थ हुए।  

3575 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 1548 मरीजों की मौत हुई है। गड़चिरोली जिले में रविवार को अब तक के सर्वाधिक मरीज पाए गए। 1 हजार 189 कोरोना जांच में कुल 374 मरीज संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों में जिला पुलिस विभाग के 99 जवानों के साथ सीआरपीएफ के 43 जवानों का भी समावेश है। इस बीच िकडनी की बीमारी से त्रस्त एक मरीज की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई। वहीं 155 मरीज कोरोनामुक्त भी हुए।  जिला पुलिस के पॉजिटिव 99 जवानों में नारगुंड़ा पुलिस मदद केंद्र के एकसाथ 44 जवान, धोड़राज पुलिस थाने के 41 जवानों का भी समावेश है। एक्टिव मरीजांे की संख्या 1,471 पर पहुंच गयी है। रविवार को कुरखेड़ा तहसील निवासी एक 50 वर्षीय महीला मरीज की मृत्यु हुई। कोराेना का मृत्यु का आंकड़ा 753 पर पहुंच गया है।  रविवार को पाए गए मरीजों में गड़चिरोली तहसील के 90, अहेरी 55, आरमोरी 6, भामरागढ़ 92, चामोर्शी 17, धानोरा 13, एटापल्ली 20, मुलचेरा 19, कोरची 10, कुरखेड़ा 18, सिरोंचा 19 और देसाईगंज तहसील के 20 मरीजों का समावेश है। जिले में अब तक पाए गए 33 हजार 250 मरीजों में से  31 हजार 26 मरीज स्वस्थ हुए हैंै।  
 

Created On :   24 Jan 2022 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story