लड़की बनना चाहता था ये 14 साल का लड़का, चार लोगों ने मिलकर उठाया गलत फायदा

लड़की बनना चाहता था ये 14 साल का लड़का, चार लोगों ने मिलकर उठाया गलत फायदा
लड़की बनना चाहता था ये 14 साल का लड़का, चार लोगों ने मिलकर उठाया गलत फायदा
लड़की बनना चाहता था ये 14 साल का लड़का, चार लोगों ने मिलकर उठाया गलत फायदा

डिजिटल डेस्क नागपुर। नाबालिग लड़के ने लड़की बनने की इच्छा जताई तो आरोपियों ने इसका फायदा उठाते हुए लड़के से उसी के घर में चोरी का षड़यंत्र रचा और 55 तोला सोना पार करा दिया। इसके बाद वे उसे लेकर मुंबई भाग गए। घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने चतुराई पूर्वक न सिर्फ लड़के को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया, बल्कि 32 तोला सोना भी बरामद किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को पीसीआर के लिए उन्हें अदालत में भी पेश किया गया था। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज है।

इच्छा सुन आरोपी भी दंग
आरोपियों में  रेहाना धनीराम धनावत, उसका मित्र इमरान शरीफ अस्लम शरीफ (24), फारूख शेख (24) दोनों लकड़गंज निवासी और प्रशांत सुभाष जांगिड़  है। अपहृत लड़का 14 वर्ष का है, जो कक्षा 8 में अध्ययनरत है। उक्त अपहृत लड़का नागपुर की बदनाम बस्ती में रहता है। उसे लड़की बनने की इच्छा थी। यह बात उसने रेहाना को बताई। रेहाना ने अपने मित्रों को इसकी जानकारी दी। उन लोगों ने पहले तो लड़के की बात को मजाक में लिया, लेकिन जब वह बार-बार यही बात करता रहा तो आरोपियों ने इसमें बहुत खर्च आने की बात कही। इसके लिए उसे घर से रुपए लाने के लिए कहा। 

मुंबई में किराए के फ्लैट में लड़के के साथ रहती थी रेहाना
लड़के के साथ आरोपियों ने तीन-चार बार मीटिंग की। सोना हाथ लगने के बाद लड़के को नागपुर में ही एक तरह से बंधक बनाकर रखा गया था। उसे अपने घर नहीं जाने दिया जा रहा था। इस बीच आरोपियों ने आधा सोना बेच दिया। लाखों रुपए हाथ आए तो रेहाना अपहृत लड़के के साथ मुंबई गई। वहां पर वासी कोपर क्षेत्र में किराए से फ्लैट लिया और लड़के के साथ वहीं पर रहने लगी। 

पुलिस को भनक लग गई
पुलिस को इसकी भनक लग गई। चूंकि जल्दबाजी करने से लड़के की जान को खतरा हो सकता था, इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी। सहायक निरीक्षक राखी गेडाम के नेतृत्व में एक टीम मुंबई भेजा गया। वहां से रेहाना के कब्जे से अपहृत लड़के को सकुशल मुक्त करा कर रेहाना को मुंबई से िगरफ्तार कर नागपुर लाया गया। इसके बाद पुलिस ने रेहाना के तीनों मित्रों को नागपुर में िगरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 32 ताेला सोना भी जब्त कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश िकया है। उन्हें एक दिन के पीसीआर में भेज दिया है। उपायुक्त राहुल माखनिकर, सहायक उपायुक्त बालचंद्र मुंढे, निरीक्षक एस.व्ही.खांडेकर के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक राखी गेडाम, विजय हातकर, भोजराज बांते, दीपक लारोकार, प्रशांत चचाने, प्रदीप सोनटक्के, अनिल अंबादे आदि ने कार्रवाई में हिस्सा लिया है। 

Created On :   24 Sep 2018 5:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story