अपहरण के बाद किशोरी से दुराचार,रात भर रखा खेत में , सुबह हो गए फरार

A 16-year-old teenager living in Kunda police station area raped by 2 mans
अपहरण के बाद किशोरी से दुराचार,रात भर रखा खेत में , सुबह हो गए फरार
अपहरण के बाद किशोरी से दुराचार,रात भर रखा खेत में , सुबह हो गए फरार

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कुण्डम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ 23 सितम्बर को गणेश विसर्जन के लिए गांव के तालाब में गई थी, वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार देवरी कला निवासी हनुमत परस्ते और अजय ने किशोरी को रोका और मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बिठा लिया। दोनों किशोरी को एक खेत में ले गए, जहां बनें मकान के बाहर अजय खड़ा हो गया और हनुमत ने उसके साथ दुराचार किया। रात भर खेत में रखने के बाद दोनों ने किशोरी को किसी से कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी दी और चले गए। सुबह होने पर किशोरी घर पहुंची और घरवालों को पूरी दास्तां सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने  धारा 363, 376, 376(1) व पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुजरात से घर लौटे मजदूर की नृशंस हत्या
कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई कला में स्थित  शासकीय माध्यमिक शाला में सुबह पहुंचे छात्र-छात्राएं उस समय दहशत में आ गए, जब स्कूल प्रांगण में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई देखी। घबराए बच्चों ने शिक्षकों को जानकारी दी, जिसके बाद थाने में सूचना पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर में गंभीर चोटों के निशान थे, समीप ही खून से सने कुछ पत्थर भी मिले, लिहाजा हत्या का अनुमान लगाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम तौरी निवासी गनपत सिंह परस्ते 28 वर्षीय के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि गनपत िसंह परस्ते ग्राम तौरी का रहने वाला है, लेकिन कुछ साल से वह गुजरात के सूरत में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने चले गया था। चार-पांच दिन पहले ही गनपत, सूरत से जबलपुर लौटा था, लेकिन पिछली शाम से वह गायब हो गया था, रात भर घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। ग्राम तौरी चौरई कला से करीब 10 किलोमीटर दूर है, स्कूल भी शाम के बाद बंद हो जाता है, लिहाजा पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि गनपत किसके साथ और किस वजह से चौरई स्कूल पहुंचा। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गनपत की हत्या के पीछे अवैध संबंध और पुरानी रंजिश जैसे कारण सामने आए हैं, जिसको लेकर विस्तृत छानबीन की जा रही है।

 

Created On :   28 Sept 2018 1:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story