मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, एक की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो  गई, एक की मौत, कई घायल
जनजातीय गौरव दिवस मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, एक की मौत, कई घायल
हाईलाइट
  • आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी
  • बस

डिजिटल डेस्क, शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 40 लोग घायल बताए जा रहे है। बस क्रमांक एमपी-20 पीए 2177 सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही हैं , मिली जानकारी के मुताबिक बस बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी, बस बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना मिलती ही घटनास्थल पर तुरंत प्रशासन की टीम पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, कुछ को जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान प्रशासन ने कर ली है। मृतक व्यक्ति का नाम अंशु कोल बताया जा रहा है जो कुडावल का रहने वाला है। जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

सिहोरा-शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत नवीन (तपा) खुडावल से शहडोल रवाना की गई बस रास्ते में उमरियापान के पास दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश मिश्रा,मोहन यादव,रेखा बाई,श्याम लाल गड़ारी, गोविंद गडारी को जबलपुर रेफर कर शेष सामान्य घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा रवाना किया गया।

बस में सवार लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली ब्लाक के गांव से बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2177 प्रातः 7:30 रवाना हुई थी पान उमरिया के नजदीक मोड़पर चालक का बस से नियंत्रण हट जाने के कारण बस पलट गई । बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया भेजा गया।

मृतक को चार लाख एवं घायलों को 50,50 हजार मुआवजे की घोषणा

22 वर्षीय युवक की मौत,

सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक हादसे में ग्राम तपा खुड़ावल निवासी आशु कोल (22) की मौत हो गई है। वहीं सरपंच पति राजेश कुमार मिश्रा (35)और सचिव राम किशोर पटेल (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कटनी कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है।

विधायक बिश्नोई पहुंचे सिहोरा अस्पताल

घटना की जानकारी लगते ही सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों का हाल जानने पाटन मझौली विधायक अजय विश्नोई ने पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना। एवं प्रदेश सरकार के मुखिया को घटना से अवगत कराया घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया तथा सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता राशी की जनकारी दी।

6 वर्षीय देवानंद सकुशल

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय देवानंद पिता नरेंद्र श्रीपाल भी द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने बस में सवार था लेकिन बालक को खरोंच तक नहीं आई।

 

 

Created On :   15 Nov 2022 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story